रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अप्रैल। आगामी डिजिटल जनगणना के लिए निर्धारित 33 बिंदुओं में ओबीसी वर्ग के लिए अलग से कॉलम नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी ने आज रायपुर के कलेक्टर के जरिये महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा है कि सरकार ओबीसी वर्ग के लिए दोहरा मापदंड अपना रही है।मंडल आयोग (1980) के अनुसार देश में ओबीसी की आबादी 32त्न बताई गयी थी और सर्वेक्षण (ढ्ढष्टश्व 360, 2021) के अनुसार भारत की अनुमानित 141 करोड़ की आबादी में, लगभग 44त्न-48त्न आबादी यानि की 62-68 करोड़ लोग ओबीसी समूह से आतें हैं। देश की आधी आबादी की अनदेखी समझ से परे है? बिना पृथक कॉलम के ओबीसी वर्ग की सही संख्या कैसे सामने आएगी? पिछड़ों को उनके अधिकार से वंचित रखने की सरकार की साजिश है। भारत देश एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है जिसे केंद्र की भाजपा सरकार मिटाने पर तुली हुई है।पार्टी ने कहा कि यदि ओबीसी वर्ग के लिए अलग से कॉलम नहीं दिया जाता है तो पार्टी छत्तीसगढ़ में इसके लिए जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगी।
ज्ञापन सौपने वालों में विजय कुमार झा,प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी विंग, अनुषा जोसेफ रायपुर सह प्रभारी, मिहिर कुर्मी मीडिया प्रभारी और अजीम खान लोकसभा अध्यक्ष शामिल हुए। कलेक्टर की अनुपस्थिति में कार्यालय अधीक्षक आर के ध्रुव को ज्ञापन सौपा गया।