रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अप्रैल। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेंस (एनएफआईआर) की कार्यकारी समिति की बैठक बिलासपुर में बैठक हुई । इसके सबसे बड़े हिस्सेदार
दपूमरे मेंस कांग्रेस ने रविवार को जोन मुख्यालय में सम्मेलन और महा रैली आयोजित की। इसमें बिलासपुर के अलावा
रायपुर, नागपुर से 3000 से अधिक रेल कर्मचारी शामिल हुए हैं। दपूमरे महामंत्री पीताम्बर लक्ष्मीनारायण एवं जोनल अध्यक्ष दिलीप कुमार स्वाइन के मार्गदर्शन में हुआ है।
रायपुर मंडल समन्वयक बी डी प्रसाद, उप मंडल समन्वयक बी आर बोदलकर, केंद्रीय पदाधिकारी सी नागेश्वर राव, उदय यादव, विजय कुमार, राजेंद्र सिंह, रायपुर के सचिव पी के कदम, मनोज सिन्हा, मनोज राय, शैलेश साहू, शेशू बाबू, संदीप शर्मा, हेमंत कुमार, प्रशांत कुमार, रितेश सोनटेके , एम गणेश, रवि, मीणा पाण्डेय, उमाकांत, आनंद, रवि, समीर, दीपक श्रीवास्तव रायपुर मंडल के रेल कर्मचारी शामिल हुए हैं। इस अवसर पर उपस्थित साथियों की एकजुटता, अनुशासन और समर्पण यह दर्शाता है कि हम अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं और किसी भी परिस्थिति में अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।
इसमें संगठन ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा सर्वोपरि है। पुरानी पेंशन योजना की बहाली प्रमुख लक्ष्य है, आठवां वेतन आयोग जल्द लागू हो, रिक्त पद जल्दी नोटिफिकेशन देने के प्रमुख मांग है।