रायपुर

शादी के 6 साल बाद दहेज की मांग, एफआईआर
13-Apr-2026 8:59 PM
शादी के 6 साल बाद दहेज की मांग, एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अप्रैल। पुलिस ने दहेज मांगने के मामले में महिला के शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चंगोराभाठा निवासी श्वेता पांडेय ने अपने पति और ससुरालियों पर शादी के बाद पैसों की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक प्रताडऩा का आरोप लगाई है। उसने शिकायत में बताया कि 6 साल पहले उसका अजय पांडेय निवासी गुढिय़ारी के साथ विवाह हुआ था। विवाह के एक सप्ताह बाद से ही पति, सास और ससुर कम दहेज लाने की बात को लेकर ताने दिया करते थे।

पीडि़ता का आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष ने जबरन गर्भपात कराने का दबाव बनाया। इसके अलावा पति ने उसके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए। सोने के गहनों को बिना जानकारी गिरवी रख दिया गया और मायके से भी पैसों की मांग की जाती रही। मकान खरीदने के लिए उस पर मायके से 2 लाख रुपए भी मंगाए गए।

श्वेता ने अपने पति पर पहले से शादीशुदा होने का आरोप भी लगाया है। आरोप है कि ससुर की नीयत ठीक नहीं थी और वह आपत्तिजनक व्यवहार करते थे। विरोध करने पर पति करता था। लगातार प्रताडऩा से परेशान होकर महिला 2026 से अपने मायके आ गर्ई। इस मामले में पहले काउंसलिंग कराई गई, लेकिन समझौता नहीं हो पाया। तब उसने महिला थाना पहुंचकर पति, सास, ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 85 और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट