रायपुर

फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा, गेट बंद करने से कई वंचित रहे
12-Apr-2026 10:05 PM
फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा, गेट बंद करने से कई वंचित रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अप्रैल। व्यापमं ने  रविवार को फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा ली है। सालेम स्कूल केंद्र में परीक्षार्थियों को अंदर आने नहीं दिया गया । परीक्षार्थियों का कहना है समय पर आने के बावजूद बाहर गेट बंद कर दिया गया। इस परीक्षा के लिए राजधानी के 17 स्कूलों को सेंटर बनाया गया था। जहां पंजीकृत 5577 में से 2852 ने ही परीक्षा दी।आज यूपीएससी ने राष्ट्रीय स्तर की दो और परीक्षाएं ली । एनडीए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की दो पालियों में हुई प्रवेश परीक्षा में 1816 रजिस्ट्रर्ड अभ्यर्थियों में से 1333 शामिल हुए। इसी तरह से तीन पालियों वाली सीडीएस परीक्षा में कुल 950 अभ्यर्थियों में 542, 544 शामिल हुए। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक तीसरी पाली की परीक्षा चल रही थी।  नोडल अधिकारी उपेंद्र किंडो ने बताया कि सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हुई।


अन्य पोस्ट