रायपुर

प्रगतिशील यादव महासंघ के चुनाव 26 को
12-Apr-2026 10:04 PM
प्रगतिशील यादव महासंघ के चुनाव 26 को

रायपुर, 12 अप्रैल। शहीद स्मारक भवन स्थित छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ के कार्यालय में  जितेंद्र बहादुर यादव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के प्रारंभ में विगत दिनों दिवंगत हुए आजीवन सदस्यों आलोक यादव एवं डॉक्टर पी एल यदु को श्रद्धांजलि देने के पश्चात सामाजिक स्तर पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों एवं सरोकार पर विमर्श किया गया। इस कड़ी में महासंघ के जोरा स्थित भूखंड पर स्वयं के भवन निर्माण की प्रगति पर सुश्री शोभा यादव, राजेश यादव, मुकेश यदु तथा अशोक यादव ने प्रकाश डाला । महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि संघ के आम चुनाव 26 अप्रैल को महासंघ के कार्यालय में प्रात: 11 बजे से आम चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। नियमानुसार तत्संबंधी सूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारी डॉ एन पी यादव एवं पदाधिकारीगणों ने सभी आजीवन सदस्यों से इस चुनाव में बढ़ चढक़र भाग लेने की अपील की । बैठक में शामिल सोमेंद्र यादव,  रविंद्र सिंह यादव, राकेश यदु, राम लाल यादव, शशिकांत यादव, सत्येंद्र यादव, रामकुमार यादव, सुजीत सिंह, अजय यादव आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट