रायपुर

अलग अलग घटनाओं में चोर एक लाख के कीमती जेवर, लैपटॉप बाइक ले भागे
12-Apr-2026 9:59 PM
अलग अलग घटनाओं में चोर एक लाख के कीमती जेवर, लैपटॉप बाइक ले भागे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अप्रैल। अलग अलग घटनाओं में चोर  एक लाख के कीमती जेवर, लैपटॉप बाइक आदि ले भागे। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

 पुरानी बस्ती पुलिस के अनुसार ,6 अप्रैल को भर्रीखार भाठागांव निवासी मनीष देवांगन 29 के सूने घर का ताला तोडक़र चोर भीतर आलमारी में रखा मंगलसूत्र ले भागे। इसकी कीमत 35 हजार रुपए बताई गई है।

गोल बाजार पुलिस के अनुसार  शुक्रवार शाम को  रामेश्वर नगर भनपुरी निवासी आयुषी पांडे 23 की मालवीय रोड स्थित पूनम शूज़ दुकान के पास खड़ी स्कूटी में टंगा बैग चोरी कर लिया गया। इसमें डेल कंपनी का लैपटॉप कीमत 20 हजार रुपए है।

उधर समृद्धि विहार बेमेतरा निवासी कमलेश सिंह के आरंग में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित खेत से अज्ञात चोर फेंसिंग वायर काट कर ले गए। इसकी कीमत 22 हजार बताई गई है। इसी तरह से राजिम के वार्ड 14 निवासी महेंद्र साहू 52 की बाइक सीजी 23 पी 7059 नवापारा स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास से चोरी कर ली गई। संबंधित थाना पुलिस ने सभी मामले धारा 303-2,324-2,331-3 के तहत दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट