रायपुर
रायपुर, 12 अप्रैल। रविवार को जोन 4 के रविनगर उद्यान और तात्यापारा वार्ड के हाण्डी तालाब और किनारे में विशेष सफाई विशेष अभियान चलाया गया। जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी प्रभारी कार्यपालन अभियंता योगेश कडु और बंच ऑफ फूल्स के सतीश भुवालका, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के अभिताभ दुबे, टुटेजा, विजय हिशीकर, बंच ऑफ फूल्स सहित स्वयंसेवक, ब्रम्हविद स्कूल के लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही । सभी नागरिकों से तालाब में कचरा, गन्दगी, पॉलीथिन, हवन, पूजन वेस्टेज सामग्रियों आदि को नहीं फेंककर उसमें गन्दगी ना फैलाने और तालाब को स्वच्छ बनाये रखने की अपील की। इसी तरह से ठोस नए अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अनुरूप स्वच्छता के चार धुरंधर पहल को लेकर नागरिकों के मध्य जनजागरण अभियान जारी है। जोन 1 और 8 क्षेत्र में सरोना बीएसयूपी परिसर में पार्षद अर्जुन यादव ने नागरिकों को सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों के साथ मिलकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान गीला कचरा हरे डिब्बे, सूखा कचरा नीले डिब्बे, सेनेटरी कचरा लाल डिब्बे, विशेष देखभाल कचरा काले डिब्बे में पृथक - पृथक रखने और कचरा मिक्स नहीं करने की विनम्र अपील की।


