रायपुर

मुनीसुब्रत नाथ का जन्म एवं तप महोत्सव मना
12-Apr-2026 9:56 PM
मुनीसुब्रत नाथ का जन्म एवं तप महोत्सव मना

रायपुर, 12 अप्रैल। अमलतास रेसीडेंसी, कचना स्थित श्री मुनीसुब्रत नाथ दिगंबर जैन मंदिर में स्थापित मुल प्रतिमा  का जन्म एवं तप कल्याणक मनाया गया। प्रात: 7 बजे श्री जी की चल  प्रतिमा की  शोभा यात्रा निकाली गयी। तत्पश्चात सुरेश मोदी के मार्गदर्शन में प्रतिमा को पाण्डुक शीला पर आसीन कर अभिषेक एवं शांति धारा की गई। गुरु की पूजा  के पश्चात 7:30 बजे समाधिस्थ संत आचार्य श्री विद्यासागर के चरणों की स्थापना 81 शुद्ध मंत्रों के द्वारा की गई। तत पश्चात  मुनिसुब्रत नाथ  भगवान का विधान बड़ी भक्ति भाव और संगीतमय माहौल में  हुआ। यह जानकारी मंदिर के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने दी।


अन्य पोस्ट