रायपुर

स्वच्छता के चार धुरंधर अभियान शुरू
11-Apr-2026 6:59 PM
स्वच्छता के चार धुरंधर अभियान शुरू

4 डिब्बे अपनाएं रायपुर को स्वच्छ बनाएं-मीनल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 अप्रैल। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ,स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने  स्वच्छता के चार धुरंधर  अभियान शुरू किया।

 इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच चार डिब्बा कचरा पृथक्करण प्रणाली को प्रोत्साहित करना है, ताकि शहर में कचरा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।  अभियान के अंतर्गत घर घर स्तर पर कचरे को निम्न चार श्रेणियों में अलग करने पर विशेष जोर दिया जाएगा—गीला कचरा, सब्जियों के छिलके, बचे हुए खाद्य पदार्थ, सूखा कचरा-लास्टिक, कागज, धातु आदि, सैनिटरी कचरा-डायपर, सेनेटरी पैड,  विशेष देखभाल कचरा- घरेलू खतरनाक अपशिष्ट, पेंट एवं केमिकल के डिब्बे, घरेलू कीटनाशक तथा उपयोग की गई अथवा एक्सपायर्ड दवाइयां।

गीला और सूखा कूड़ा तो नियमित रूप से उत्पन्न होने वाली श्रेणी है एवं सेनेटरी और विशेष देखभाल वाला कूड़ा नियमित रूप से नहीं उत्पन्न होते है। लेकिन जब भी इस श्रेणी का कूड़ा तो इसे गीले और सूखे कूड़े में मिक्स न करे एवं पृथक से कचरा में डाले।

अभियान के तहत नागरिकों को जागरूक करने के लिए शहर के स्कूलों, कॉलोनियों एवं बाजारों में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही घर घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को भी चार डिब्बा प्रणाली के अनुरूप सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि पृथक्कृत कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निष्पादन किया जा सके।

 निगम  ने सभी नागरिकों से  अपील की है कि  यदि आपके क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन समय पर नहीं आता है, तो तुरंत निगम की हेल्पलाइन संख्या 1100 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।


अन्य पोस्ट