रायपुर

अड्डेबाजों, वारंटी और अवैध हथियार रखने वाले 10 जेल भेजे गए
11-Apr-2026 6:57 PM
अड्डेबाजों, वारंटी और अवैध हथियार रखने वाले 10 जेल भेजे गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 अप्रैल। शहर के  सेंट्रल जोन पुलिस ने कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा एवं गंज क्षेत्रों में शुक्रवार शाम एवं रात्रि के दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाया । इस दौरान शराब भ_ियों के आसपास, सुनसान क्षेत्रों तथा अड्डेबाजी वाले स्थानों पर निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।

अभियान के तहत अड्डेबाजी एवं नशाखोरी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली के आसपास के आधा दर्जन, मौदहापारा से 02 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से 7 को  जेल अभिरक्षा में भेजा गया। साथ ही सरर्प्राइज चेकिंग के दौरान मौदहापारा और गंज थाना टीम ने 2 स्थायी वारंटियों* को भी गिरफ्तार किया । वहीं संयुक्त रूप से डिवीजन में 08 जमानतीय  और 07 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए ।

 गंज पुलिस ने तेलघानी नाका चौक के पास   राज नायक उर्फ माया, निवासी उरला,  के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत  गिरफ्तार किया गया है।  उक्त अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर सर्प्राइज ई रिक्शा चालकों और संदिग्धों की चेकिंग की कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट