रायपुर

विद्युत अधिकारी कर्मचारी पदोन्नति को लेकर कल से आंदोलन पर
11-Apr-2026 6:55 PM
विद्युत अधिकारी कर्मचारी पदोन्नति को लेकर कल से आंदोलन पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ पदोन्नति की मांग को लेकर  13  से 17 अप्रैल  तक सभी क्षेत्रीय कार्यालय में विरोध प्रदर्शन के साथ सामूहिक इस्तीफा का ज्ञापन सौंपेंगा। 20 अप्रैल को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश और  27 अप्रैल 2 से अनिश्चितकालीन अवकाश में जाने का निर्णय लिया है।

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष आर, एल. ध्रुव, कार्य, प्रांतीय अध्यक्ष ई. एच. के. मेश्राम, महासचिव विजय नाग, कोषाध्यक्ष मनहरण चंद्रवंशी प्रांतीय महासचिव राजेश बंजारा ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि विद्युत कंपनी में अजजा  वर्ग के कर्मचारी अधिकारियों के मौलिक और संवैधानिक अधिकारों का निरंतर उल्लंघन किया जा रहा है।  सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेशों का उल्लघन एवं हाई कोर्ट के विभिन्न आदेशों की गलत व्याख्या कर मनमाफिक पदोन्नति आदेश जारी किए जा रहे हैं। छ.ग. शासन के किसी भी विभाग में इस तरह की कार्यवाही नहीं हो रही है जबकि छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम 2003 के तहत पुरे राज्य शासन में पदोन्नति प्रकिया संपन्न की जाती है। यह ध्यान देने योग्य है कि विद्युत कंपनी जो कि उर्जा विभाग, मुख्यमंत्री प्रभारी मंत्री होने के बाद भी उनके विभाग में असंवैधानिक कार्यवाही खुलेआम किया जा रहा है।  विद्युत कंपनी द्वारा स्वयं का नियम-कानून बनाकर पदोन्नति की कार्यवाही की जा रही है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी, राज्य शासन की कंपनी की तरह नहीं बल्कि प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह प्रशासन चलाया जा रहा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के विभिन्न लबित समस्याओं का भी निराकरण नहीं किया जा रहा है।

 जिससे राज्य भर के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लगभग 45 प्रतिशत लोगों में जन आकोश व्याप्त है। विदित हो कि पिछले वर्ष भी सामूहिक हड़ताल पर जाना पड़ा था लेकिन आश्वासन के बाद भी विद्युत कंपनी प्रबंधन द्वारा कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई।


अन्य पोस्ट