रायपुर
अनुमति के विपरीत निर्मित भवन का एक भाग जेसीबी से तोड़ा
11-Apr-2026 6:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11अप्रैल। निगम के जोन 5 नगर निवेश विभाग की टीम ने कुशालपुर रिंग रोड नम्बर 1। क्षेत्र में प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर - 3 सुमेरु मठ के पास इंडियन कॉफी हाउस के पीछे अनुमति के विपरीत निर्मित भवन के भाग को जेसीबी से तोड़ा। यह कार्रवाई जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देश पर सहायक अभियंता नागेश रामटेके और उपअभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


