रायपुर
पहले खारून में ढकेला फिर गमछे से गला कस दिया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अप्रैल। पूरी बोतल की शराब अकेले पी जाने की बात पर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपी और मृतक दोनों ईंट भट्टे में काम करते थे। दोनों ही रिश्ते में जीजा साला थे।
घटना खारुन नदी के किनारे ग्राम कुम्हारी (उरला)ग्रामीण क्षेत्र की है। मृतक घनश्याम एवं आरोपी दोनों एक ही गांव पालसीपानी कोमा खान के रहने वाले है। बुधवार को आरोपी गोप सिंह एवं मृतक घनश्याम दोनों सिल्तरा शराब भट्टी में शराब पीने गए। शराब पीने के बाद वापस आते समय गोप सिंह द्वारा 150 रुपए मृतक घनश्याम को शराब लाने दिया था। घनश्याम शराब ले के आया और अकेले पी गया। इस बात को लेकर गोपसिंह आक्रोशित था । गुरुवार को दोनों नहाने गए जहां से घनश्याम शौच के लिए खारुन नदी की ओर गया था । गोपसिंह उसके पीछे गया ,और नदी के मेढ़ से उसको धक्का देकर गिरा दिया । जिससे घनश्याम बेहोश हो गया। शंका हुई कहीं मर न गया हो डर से किसी किसी को पता न चल जाए अपने गमछे को उसके गले में लपेट कर कस दिया जिससे मौत हो गई। उरला पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।


