रायपुर

नहीं बदलेगा कोतवाली चौक का नाम, एजेंडा ही विलोपित
10-Apr-2026 7:27 PM
नहीं बदलेगा कोतवाली चौक का नाम, एजेंडा ही विलोपित

रायपुर, 10 अप्रैल। सामान्य सभा ने   कोतवाली चौक के नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से विलोपित कर दिया ।  चर्चा में पहले तो सभी इसके लिए लाए एजेंडा 8 पर आपत्ति जताते हुए इसे हटाने की मांग की।

चर्चा के दौरान अधिकांश पार्षदों ने कहा कि कोतवाली चौक शहर की पहचान और इतिहास से जुड़ा हुआ है। वर्षों से प्रचलित इस नाम को बदलना जनभावनाओं के विपरीत होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी पार्षदों ने एकमत होकर एजेंडा को विलोपित करने का निर्णय लिया।

महापौर ने भी कहा कि नगर निगम जनता की भावनाओं का सम्मान करता है और शहर की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखना प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे किसी प्रस्ताव पर निर्णय लेते समय आम नागरिकों की राय को सर्वोपरि रखा जाएगा।


अन्य पोस्ट