रायपुर
वरिष्ठ नागरिक के लिए मंत्रालय में प्रवेश पत्र बनाने अलग खिडक़ी व्यवस्था की मांग
10-Apr-2026 7:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 अप्रैल। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने पेंशनर्स, वरिष्ठ नागरिक के हेतु मंत्रालय में प्रवेश पत्र बनाने अलग खिडक़ी व्यवस्था की मांग को लेकर प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव अविनाश चंपावत से आज मंत्रालय कक्ष में प्रत्यक्ष भेंट कर ज्ञापन सौंपा।
जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सचिव चंपावत को केंद्र और राज्य के निर्देश के परिपालन में सार्वजनिक संस्थानों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पृथक व्यवस्था करने के निर्देश से अवगत कराते हुए उन्हें बताया कि उम्रदराज लोग आम लोगों के साथ कतार में लगाकर घंटों इंतजार के बाद प्रवेश पत्र बना पाते है। जिसके कारण बहुत परेशानी होती है।उनसे प्रवेश पत्र खिडक़ी के पास पेय जल इंतजाम और छायादार शेड निर्माण करने का भी मांग रखी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


