रायपुर

कौशल्या माता विहार में बिजली का केबल चोरी करते दो पकड़ाए
10-Apr-2026 7:24 PM
कौशल्या माता विहार में बिजली का केबल चोरी करते दो पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अप्रैल। कौशल्या माता विहार योजना में केबल चोरी का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों की सतर्कता से दो संदेहियों को चोरी के सामान सहित पकड़ा। उसे पुलिस के हवाले किया गया।

राहुल सिन्हा, जो रायपुर विकास प्राधिकरण में प्लेसमेंट पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, ने थाना टिकरापारा में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 9 अप्रैल की सुबह वे अपने सहकर्मियों दीपक पटेल और जितेन्द्र के साथ सेक्टरों में इलेक्ट्रिकल लाइन की जांच कर रहे थे।

इसी दौरान सेक्टर-5/15्र के पास दो व्यक्तियों को मिमी केबल काटकर उसके अंदर के तार निकालकर मोपेड में ले जाते देखा गया। शक होने पर राहुल और उसके सहयोगी ने व्यक्तियों का पीछा कर रोकर कर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदेहियों—राम कुमार उर्फ बबलू राठौर और अंकित कुमार बनिया—को केबल सहित पकडक़र थाना टिकरापारा ले आई। जब्त केबल की कीमत करीब 3,000 रुपए आंकी गई है। मामले में धारा 305 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

 ई-रिक्शा से बैटरी चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर, 10 अप्रैल। राजधानी के मंगल बाजार इलाके में ई-रिक्शा से बैटरी चोरी हो गई। प्रार्थी, जो मंगल बाजार के पास रहता है, और दुर्गेश धीवर के ऑटो रिपेयरिंग सेंटर में कार्यरत है, ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

उसने बताया कि दोपहर 3 बजे अपने ई-रिक्शा  सीजी 04 पीई 8715 को रूपेश ऑटो सेंटर के सामने खाली जगह पर खड़ा किया था। 2 अप्रैल की शाम 4 बजे जब वह वाहन के पास पहुंचा, तो ई-रिक्शा वहीं खड़ी थी, लेकिन उसमें लगी बैटरियां गायब थीं। जिनकी  कीमत  15,000 रुपए बताई गई है। आसपास तलाश करने पर भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं हुई। तब उसने थाना जाकर चोरी की शिकायत दी।

 

 

 

 

बुजुर्ग महिला की सोने की चैन पार

रायपुर, 10 अप्रैल। गणपति नगर, न्यू चंगोराभाठा निवासी तरुणेंद्र वर्मा ने  रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 अप्रैल की शाम 7 बजे उनकी मां निर्मला वर्मा 66 चंगोराभाठा बाजार सब्जी लेने गई थीं। बाजार में काफी भीड़़ थी। इसी दौरान जब वह एक सब्जी विक्रेता के पास खीरा खरीद रही थीं, तभी अज्ञात चोर ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले से सोने की चैन झपट ली। कुछ दूर जाने के बाद जब उन्होंने पता चला की गले में पहनी चैन नहीं है। इसकी सूचना उसने तरूणेंद्र को दी।  दोनों ने मौके पर वापस जाकर आसपास तलाश किया, लेकिन चेन का कही पता नहीं चला। तब दूसरे दिन सुबह दोनों ने डीडीनगर थाना जाकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट