रायपुर
रायपुर, 9 अप्रैल। पुलिस लाइन इलाके में एक महिला से ससुरालियों द्वारा प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति और सास शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा के आरोप लगाए है।इसकी शिकायत महिला थाना में दर्ज हुआ है। मिली जानकारी मुताबिक गीतांजली भट्ट का विवाह 4 मार्च 2019 को निखिलेश भट्ट के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति और सास महिला को दहेज के लिए परेशान करते थे। आरोप है कि महिला को कम दहेज लाने की बात को लेकर गाली-गलौच और मारपीट किया जाता था। पीडि़ता ने बताया कि शादी में मिले जेवर भी सास ने अपने पास रख लिए। और पति के शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर दूसरी शादी की धमकी देता था। गीतांजली ने पूर्व में भी मामले को लेकर कोतवाली, सिविल लाइन थाना, महिला में कई बार काउंसलिंग कराई जा चुकी है। इसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। जब पीडि़़ता अपने मायके से लौटकर घर पहुंची और बाद में कुकरीपारा स्थित सास के घर गई, तो वहां पति और सास ने दहेज की मांग को लेकर फिर से गाली-गलौच कर मारपीट की। पुलिस शिकायत पर आरोपी पक्ष के खिलाफ धारा 85 एवं 3(5) के तहत अपराध पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मामले की विवेचना महिला थाना रायपुर में की जा रही है।