रायपुर

सीआईआई का अगले माह बस्तर कान्क्लेव, अगस्त में स्टील समिट
09-Apr-2026 7:03 PM
सीआईआई का अगले माह बस्तर कान्क्लेव, अगस्त में स्टील समिट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 अप्रैल। सीआईआई छत्तीसगढ़ मई  में बस्तर कॉन्क्लेव: अवेकनिंग द स्लीपिंग जायंट ऑफ इंडिया आयोजित करने जा रहा है। इसका उद्देश्य बस्तर में क्षेत्र की निवेश संभावनाओं को कारोबारी समुदाय में सामने लाना है।

सीआईआई चेयरमैन बजरंग गोयल,वाइस चेयरमैन आनंद सिंघानिया और स्टेट ऑफिस हेड श्वेता सोंगेन ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि इसके अतिरिक्त, राज्य के बढ़ते स्टील सेक्टर और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, सीआईआई आगामी अगस्त  में इंडिया स्टील समिट 26 का आयोजन करेगा। जो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, सस्टेनेबिलिटी और कॉम्पिटिटिवनेस पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

गोयल ने बताया कि 2026-27 के लिए, सीआईआई छत्तीसगढ़ ने एक फोकस्ड 10-पॉइंट एजेंडा तैयार किया है, जो तीन प्रमुख स्तंभों ईज ऑफ डूइंग बिजऩेस, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, और स्किलिंग एवं इन्क्लूजन-पर आधारित है, जिसमें इम्प्लीमेंटेशन और मापनीय परिणामों पर विशेष जोर दिया गया है।इस एजेंडा के प्रभावी इम्प्लीमेंटेशन के लिए, सीआईआई छत्तीसगढ़ ने एक स्ट्रक्चर्ड अप्रोच अपनाई है, जिसमें डेडिकेटेड पैनल्स और वर्किंग ग्रुप्स का गठन शामिल है। विशेष रूप से, वर्ष 2026-27 के लिए 09 सेक्टोरल पैनल्स गठित किए गए हैं, जिनमें फाइनेंस, एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट एवं एलाइड, पॉलिसी एडवोकेसी, स्टार्टअप, लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग, और एमएसएमई जैसे क्षेत्र शामिल हैं।इसके साथ ही, कार्टरली रिव्यू मैकेनिज्म, इंडस्ट्री-गवर्नमेंट कोलैबोरेशन प्लेटफॉर्म्स, और चयनित जिलों में पायलट प्रोजेक्ट्स के माध्यम से इस पहल को मजबूत किया जाएगा।


अन्य पोस्ट