रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्ववर्ती दोनों सरकारों ने दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति न देकर बार-बार नियम कानून में संशोधन कर आश्रित परिजनों को सडक़ पर ला दिया। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि वही लिपिक, शिक्षक, भृत्य जैसे छोटे पदों पर दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजन भटक रहे हैं।
लिपिक, चतुर्थ श्रेणी के अधिकांश पदों पर अनुकंपा नियुक्ति मिलती थी उसे 10त्न का सीमा बंधन कर दिया गया है। विभाग से कलेक्टर, कलेक्टर से अन्य जिलों में अनुकंपा नियुक्ति के लोग भटक को तरस रहे हैं तत्काल अनुकंपा नियुक्ति नियम में संशोधन किया जाए तथा पदों पर 10% सीमा बंधन को समाप्त किया जाए?। झा ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से पूछा है कि जन प्रतिनिधियों के दिवंगत होने पर पूरे देश में 5त्न लोगों को ही अनुकंपा नियुक्ति देने के निर्णय लेने की साहस कर सकते हैं।