रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 अप्रैल। डी डी नगर क्षेत्र में लूट की 2 वारदातों में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग हैं। इनसे लूटे गए मोबाइल फोन फरारी में इस्तेमाल बाइक व चाकू जप्त किए गए।
पहली घटना सत्ती बाजार निवासी निखिल शर्मा ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था।वह 30 मार्च को रात करीबन 01:30 बजे ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल से वापस घर जा रहा था कि जैसे ही रायपुरा ओवर ब्रिज के पास पहुंचा था उसी समय 03-04 अज्ञात लडक़ों ने उसे रोक लिया और चाकू से डरा धमकाकर उसके गले में पहने हुए सोने की चैन, नगदी रकम, मोबाईल फोन एवं एटीएम कार्ड को लूट कर फरार हो गये थे।
27 मार्च को एक अन्य व्यक्ति अपने घर सेक्टर 06 भिलाई जा रहा था। रात करीबन 01:30 बजे से 02:00 बजे के मध्य गोल्बल स्टार हास्पिटल एवं किया शो रूम के बीच रास्ते में उसका गाड़ी खराब हो गया, उसी दौरान तीन अज्ञात लडक़े स्कुटी में आये और डरा धमका कर उसके मोबाइल आई फोन 12 एवं बैग में रखें दस्तावेज, ए टी एम कार्ड व पासबुक को लूट कर फरार हो गये। दोनों मामले दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से आरोपियों की पहचान के बाद 5 लडक़ों को पकड़ा पूछताछ में उन लोगों ने लूट स्वीकार की ।
सभी पांच को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए 03 मोबाईल फोन, एक्टिवा, चाकू जप्त किया गया।
गिरफ्तार: भूपेश कुमार साहू पिता दिलीप कुमार साहू उम्र 19 वर्ष निवासी तेली धर्मशाला के आगे, तिलक देवांगन का घर अश्वनी नगर थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।
हयांश उर्फ अयान पाल पिता राजु पाल उम्र 18.5 वर्ष निवासी आमापारा, बजरंग नगर पानी टंकी के पास, थाना आजाद चौक, रायपुर। विधि से संघर्षरत 03बालक।