रायपुर
रायपुर, 8 अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मेनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, और सचिव मोती जैन ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग ने इस वर्ष शासकीय विद्यालय में प्रति विद्यार्थी होने वाले व्यय की राशि या निजी स्कूल की वास्तविक फीस (दोनों में से जो भी कम हो) प्रतिपूर्ति राशि स्वीकार कर लेंगे। विभाग ने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में इस बात का उल्लेख है कि शासकीय विद्यालय में प्रति विद्यार्थी होने वाले व्यय या निजी स्कूल की वास्तविक फीस (दोनों में से जो भी कम हो) के आधार पर निर्धारित की जाती है. शिक्षा के अधिकार कानून में भी प्रतिपूर्ति राशि का निर्धारण इसी नियम का उल्लेख है 2011 से ही कक्षा पहली से पांचवी तक की प्रतिपूर्ति राशि 7000/-, छठवीं से आठवीं तक 11400/- प्रति विद्यार्थी /प्रति वर्ष तय की गई थी. इस नियम के अनुसार इस वर्ष शासकीय विद्यालय में प्रति विद्यार्थी होने वाले व्यय की राशि ही शिक्षा के अधिकार कानून के तहत प्रतिपूर्ति राशि प्रदान की जानी चाहिये।