रायपुर

कल प्रदेश में होगी हल्की बारिश, गाज भी संभव
08-Apr-2026 6:56 PM
कल प्रदेश में होगी हल्की बारिश, गाज भी संभव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अप्रैल। पश्चिम विक्षोभ,चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर के ऊपर 3.1 कम से 9.6 कम ऊंचाई तक विस्तारित है।  एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक बिहार, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल, उत्तर बांग्लादेश, मेघालय, दक्षिण पूर्व असम होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

 एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ और उसे उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक तेलंगाना, रायलसीमा, अंदरूनी तमिलनाडु होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में कल 9 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।  प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है।  प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, किंतु हल्के वृद्धि संभावित है।


अन्य पोस्ट