रायपुर

बहू ने बुजुर्ग सास को पीटा डीडीनगर में भी झड़प
07-Apr-2026 7:09 PM
बहू ने बुजुर्ग सास को पीटा डीडीनगर में भी झड़प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर, 7 अप्रैल। राजधानी के चार थाना इलाकों में बीते दिनों शहर के पुरानी बस्ती, अमानका, टिकरापारा और डीडी नगर—में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुरानी बस्ती के सुभाष नगर कुकरीपारा में रहने वाली बिमला भट्ट ने अपनी बहू के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाई है। बिमला ने बताया कि उसका बेटा और बहू शादी के बाद से ही विवाद करते रहते थे। इसी बीच 6 अप्रैल की सुबह बहू अचानक घर पहुंची और पति से विवाद करने लगी। जब बिमला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो बहू ने गाली-गलौज करते हुए उनके बाल पकडक़र खींचे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में बिमला को सिर, पीठ और कमर में चोटें आईं। इस बीच बहु ने बेटे का मोबाइल भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।

अमानका के राजीव नगर महोबा बाजार में रहने वाली पिंकी मेहरा का पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया। जैकी महानंद और उसके परिवार वालों ने पिंकी के साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत उसने आमानाका थाना में दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि 5 अप्रैल को उसके पति और आरोपी के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद शाम को जैकी महानंद शराब के नशे में उसके घर के पास आकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने पिंकी के साथ मारपीट की। आरोपी ने उसे थप्पड़ मारा, हाथ मरोड़ा और बाल खींचे गए।

उधर डीडी नगर इलाके में कबाड़ी दुकान संचालक तरुण के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना 5 अप्रैल की रात 8 बजे की है, जब वह अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने तरुण के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की ।

 


अन्य पोस्ट