रायपुर

मंदिरों में कोटना वितरित
07-Apr-2026 6:58 PM
 मंदिरों में कोटना वितरित

रायपुर, 7 अप्रैल। सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था छत्तीसगढ़ ने गो सेवा कार्य के तहत शिवानंद नगर क्षेत्र के 15 मंदिर परिसरों में

कोटना स्थापित किया।

इनके अलावा 5 घरों में भी  कोटना रखे गए।  सभी से छोटा कोटना में खाना और बड़े कोटना में शुद्ध पानी देने के अनुरोध किया गया। शिवानंद नगर में दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, बजरंगबली मंदिर प्रमुख रहे।

इस ये कार्यक्रम सेवा समिति सदस्य श्रीमती डी इंदिरा एवं डी वी आर मूर्ति का विशेष सहयोग रहा।  संस्था  के संस्थापक अध्यक्ष सी नागेश्वर राव, पदाधिकारी बी अनीता राव, सी श्रीलक्ष्मी, एम गणेश, बी एस नटराज, के माणिक्यम, वसंत लक्ष्मी, डी इंदिरा,  ये विद्या लक्ष्मी, रवि भट्ट , सी ज्योति और अन्य सदस्य  शामिल हुए


अन्य पोस्ट