रायपुर

स्लिंगशॉट (गुलेल) स्पर्धा 11 से
07-Apr-2026 6:55 PM
स्लिंगशॉट (गुलेल) स्पर्धा 11 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अप्रैल। प्रदेश में वर्ल्ड स्लिंगशॉट खेल को बढ़ावा देने अंतरराष्ट्रीय संगठन वर्ल्ड स्लिंगशॉट एसोसिएशन (डब्लूएसए) के मार्गदर्शन में एलीट स्लिंगशॉट फेडरेशन ऑफ इंडिया और राज्य एलीट स्लिंगशॉट एसोसिएशन की ओर से पहल की जा रही है। इस कड़ी में एसोसिएसन ने राजधानी के बुढ़ातालाब स्थित आउटडोर स्टेडियम में 11 अप्रैल से 4थी राज्य स्लिंशॉट प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है।

एसोसिएसन के अध्यक्ष दुर्जन सिंग धुर्वे, चंदन टोप्पो, विनोद नागवंशी, एचडी महंत ने बताया कि एलीट स्लिंगशॉट एसोसिएशन, एलीट स्लिंगशॉट फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध एक राज्य स्तरीय संगठन है। इसका उद्देश्य राज्य में स्लिंगशॉट खेल को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। संस्था द्वारा जिला एवं ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं, प्रशिक्षण शिविर और प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित खिलाडिय़ों को अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर दिया जाता है। उत्कृष्ट खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट