रायपुर

रविवार रात 129 नशेड़ी वाहन चालक सपड़ाए
06-Apr-2026 6:45 PM
रविवार रात 129 नशेड़ी वाहन चालक सपड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अप्रैल। नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रंक एण्ड ड्राइव अभियान के तहत  ट्रैफिक पुलिस ने रविवार रात 129 पर कार्रवाई की।इन पर एम व्ही एक्ट की धारा 185 प्रावधानों के तहत मामले दर्ज कोर्ट में पेश किए जा रहे हैं।

कल रात शहर के सात स्थानों पर यातायात थाना प्रभारी एवं  स्टॉफ ने  विशेष चेकिंग अभियान चलाया था।  यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि का यह अभियान सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।  शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह स्वयं तथा अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है, अत: इस पर कार्रवाई जारी रहेगी। इस वर्ष  जनवरी से आज तक 1853 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है। इनमें न्यायालय ने प्रत्येक मामले में न्यूनतम 10000/- का  जुर्माना किया गया है । आम नागरिकों से अपील -यातायात पुलिस रायपुर सभी वाहन चालकों एवं नागरिकों से अपील करती है कि वे सडक़ सुरक्षा के नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभायें ।


अन्य पोस्ट