रायपुर

35 टन शक्कर से भरा ट्रक लेकर ड्राइवर फरार 3 पर एफआईआर
06-Apr-2026 6:43 PM
35 टन शक्कर से भरा ट्रक लेकर ड्राइवर फरार 3 पर एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अप्रैल। खमतराई पुलिस ने तीन ड्राइवरों और ट्रक संचालकों पर 35 टन शक्कर की हेराफेरी का मामला दर्ज कर किया है। आस्था रोडलाइन्स के संचालक ने ट्रक चालक, मालिक और एक अन्य पर करीब 13.70 लाख की शक्कर हड़पने का आरोप लगाया है।

इसकी शिकायत रावांभाठा ट्रांसपोर्ट नगर निवासी आलोक कुमार चौबे ने खमतराई थाना में दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह आस्था रोडलाइन्स के प्रोपराइटर हैं। 28 मार्च 2026 को उनके ट्रांसपोर्ट से 700 बोरी में 35 टन शक्कर ट्रक सीजी 04 क्यूएक्स 6645 में लोड कर झारखंड के डालटनगंज स्थित एक फर्म के लिए भेजा गया था।

जिसमें ट्रक चालक दादुल्लाह खान, वाहन मालिक इफ्तेखार खान और सहयोगी सद्दाम हुसैन ने माल को तय स्थान तक नहीं पहुंचाया। और रास्ते में ही माल के साथ ट्रक लेकर फरार हो गए, और रास्ते में ही शक्कर को बेचकर हेराफेरी

कर दी।

दो दिन बाद जब झारखंड की पार्टी ने माल नहीं पहुंचने की जानकारी दी तब इसका खुलासा हुआ। इसके बाद पहले ट्रांसपोर्ट संचालक ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान जानकारी मिली कि संबंधित ट्रक अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र के पास लावारिस हालत में खड़ा मिला। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

आलोक ने खमतराई थाना जाकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और चोरी का मामला दर्ज किया है। मामले में  जांच कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट