रायपुर
फेसबुक पर पार्ट टाइम जॉब का विज्ञापन देख झांसे में आया था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अप्रैल। पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर अज्ञात कालर ने 1.82 लाख ट्रांसफर कर लिए। कोटा सरस्वती नगर निवासी अविनाश सराफ की रिपोर्ट पर सरस्वती नगर पुलिस नेें धारा 66डी आईटी एक्ट और 318-4 का अपराध दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।
अविनाश सराफ ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नया रायपुर में राज्य सलाहकार के पद पर संविदा कर्मी है। 8 मार्च 2026 की शाम 4 बजे वह घर पर मोबाइल में फेसबुक चला रहा था। इसी दौरान उसके फेसबुक पर पार्ट टाइम इनकम से जुड़ा एक विज्ञापन आया। जिसे अविनाश ने क्लिक किया। जिसके कुछ देर बाद उसके मोबाइन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर संपर्क किया था।
ठगों ने अविनाश को ष्ड्डह्यद्धठ्ठह्लद्गह्य89.ठ्ठद्गह्ल का एक लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में बताया गया कि कुछ आसान टास्क पूरे कर घर बैठे अच्छी कमाई की जा सकती है। जिसके लिए कुछ पैसे वॉलेट रिचार्ज करने को कहा। अविनाश ने उसकी बातों में आकर 200 रुपए का रिचार्ज किया। टास्क पूरा होने पर उनके खाते में 300 रुपए वापस भी आए। इसके बाद ठगों ने बड़े टास्क देकर अधिक रकम निवेश करने को कहा। तब अविनाश ने लालच में आकर 8 मार्च को अपने चाचा अशोक शराफ के बैंक खाते से आरोपी के खाता में 37 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद ठगों ने आश्वासन दिया की टास्क पूरा होने पर 76,900 रुपए मिलेंगे। जिसके बाद अविनाश ने टास्क पूरा किया। लेकिन उसके खाते में कोई रकम नहीं आई। पूछे जाने पर आरोपी ने प्रॉफिट के साथ पूरा पैसा वापस करने की बात कर और पैसों की मांग की। जिसपर अविनाश ने दूसरे दिन 50 हजार रूपए और जमा कर दिए। ठगों ने बहाना बनाया कि टास्क अधूरा है और इसे पूरा करने के लिए और पैसे लगाने होंगे। लगातार दबाव बनाने पर अविनाश ने अपने दूसरे खाते से 1 लाख रुपए और ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद ठगों ने 3,11,900 रुपए का प्रलोभन देकर झांसे में लिया। जिसके बाद उसके खाता में तीसरे दिन 5 हजार रुपए ही वापस आए। शेष 3,06,900 रुपए नहीं मिले। जब अविनाश ने इस बारे में पूछताछ की तो, ठगों ने तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए और पैसे जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
ठगी का एहसास होने पर अविनाश ने इसकी शिकायत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 66डी आईटी एक्ट और 318-4 का अपराध दर्ज किया है। फेसबुक लिंक और व्हाट्सएप चौट, पैसों की लेनदेन की जानकारी लेकर अज्ञात आरोपीकी तलाश कर रही है।
शॉटकट इनकम का ट्रोल
साइबर ठगों का जाल फैला हुआ है। ये लोगों को बड़ी कम्पनी , ऑनलाइन प्लेटफार्म, फोन कॉल, शेयर ट्रेडिंग, वर्क फॉर होम से मोटी कमाई का झांसा देकर फंसा रहे। लोग भी घर बैठे कमाई के लालच में इनके झांसे में आकर लाखों रूपए गवां बैठते हैं। कई बार ठग लोगों को भरोसा दिलाने शुरूआत में इनवेस्टमेंट का प्रॉफिट दे रहे। फेसबुक, इंस्टा और वेबसाइट लिंक से सबसे ज्यादा ठगी के मामले।