रायपुर

55 हजार टन से अधिक चावल जमा नहीं, 121 मिलर्स को नोटिस
06-Apr-2026 6:41 PM
55 हजार टन से अधिक चावल जमा नहीं, 121 मिलर्स को नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अप्रैल। राजधानी जिले में राइस मिलर्स की ओर से धान उठाव के विरुद्ध चावल जमा करने में लेटलतीफी की जा रही है। इस कारण जिले में 55 हजार  टन से अधिक चावल जमा नहीं हो पाया है।

बता दें 30 अप्रैल को चावल जमा करने की अंतिम तारीख है।  रायपुर खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने कि निर्धारित समय में चावल जमा नहीं करने वाले मिलरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए धान का शत-प्रतिशत उठाव भी नहीं हो पाया है। सात हजार मीट्रिक टन धान अभी भी उपार्जन केंद्रों में पड़ा हुआ हैं। बचे हुए धान को 40 राइस मिलरों द्वारा उठाव किया जाना है।

इन मिलर्स ने चावल जमा नहीं किया: जिन 121 मिलर्स को नोटिस भेजा गया है, उनमें 18 राइस मिलर ऐसे हैं, जिन्होंने एक हजार से लेकर 2600  टन तक चावल जमा नहीं किया। इनमें 2 हजार  टन से अधिक चावल वाले मिलरों की संख्या 5 है। इन मिलरों के नाम क्रमश: एमएस इंडियन राइस, अग्रोहा इंडस्ट्रीज, कोनार्क इंडस्ट्रीज, कोनार्क इंडस्ट्रीज एचयूएफ एवं महालक्ष्मी पट्टी प्रोसेङ्क्षसग कंपनी शामिल हैं। इसी प्रकार 1 हजार से 2 हजार मीट्रिक टन चावल जमा नहीं करने वाले मिलरों में गोयल एग्रो इंडस्ट्रीज, अमित एग्रो प्रो., श्रीओम राइस टेक प्रा.लि., आर्यन राइस इंडस्ट्रीज, ङ्क्षजदलानी राइस मिल, गोयल एग्रो इंडस्ट्रीज प्रा.लि., गुरुनानक राइस इंडस्ट्रीज, कोनार्क इंडस्ट्रीज, गोयल एग्रो निर्मला राइस मिल, श्रीतिरूपति राइस इंडस्ट्रीज, विद्याश्री राइस मिल एवं मां संतोषी राइस मिल शामिल है।  इनके द्वारा 30 अप्रैल को चावल जमा करने की अंतिम तारीख है।


अन्य पोस्ट