रायपुर

बजट टारगेट पूरा करने का अभियान बंद, कब्जे पुनश्च
06-Apr-2026 6:40 PM
बजट टारगेट पूरा करने का अभियान बंद, कब्जे पुनश्च

तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


रायपुर, 6 अप्रैल। शास्त्री (सब्ज़ी) बाजार से मालवीय रोड जाने वाली सडक़ पर एक बार फिर से कब्जों की बाढ़ आ गई है। 26 फीट की यह सडक़ 10 फीट भी चलने लायक नहीं रह गई है। यह  तस्वीर देखकर समझा जा सकता है कि आम दिनों में क्या हाल होता होगा। निगम और जिला प्रशासन की टीम प्रहरी के कब्जा हटाओ अभियान के बाद यह हाल है। इस अमले ने पहले 26 फरवरी और फिर 13 मार्च को अभियान चलाकर तखत और टेबल पर लगने वाली अवैध दुकानों से सामान जब्त भी किया था। यह कार्रवाई  एवरग्रीन (औलिया) चौक, जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड तक भी चलाया गया। लेकिन ये दुकानें फिर, सजने लगी हैं। कहीं ये कार्रवाई निगम के बाजार शुल्क की वसूली का सालाना टारगेट पूरा करने के लिए तो नहीं की गई थी और उसके बाद शहर को उसके हाल पर छोड़ दिया गया। 


अन्य पोस्ट