रायपुर

अभनपुर क्षेत्र में अवैध मुरुम खनन की शिकायत
06-Apr-2026 4:24 PM
अभनपुर क्षेत्र में  अवैध मुरुम खनन  की शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 6 अप्रैल। अभनपुर क्षेत्र के भरेगा, खोलहा, जामगांव और घोरभ_ी सहित कई गांवों में अवैध मुरुम खनन की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन क्षेत्रों में दिन-रात मुरुम निकासी का कार्य किया जा रहा है। ग्राम घोरभ_ी के किसान टुभनपाल ने बताया कि उनकी लगभग आधा एकड़ जमीन पर लगी फसल वाले खेत से भी पिछले कुछ दिनों से मुरुम निकासी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में तहसीलदार और एसडीएम को शिकायत दी गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि खनन के कारण कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने पशुधन और जनहानि की आशंका भी जताई है। ग्रामीणों ने खनिज विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और खनन से बने गड्ढों को भरवाने की मांग की है। इस संबंध में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


अन्य पोस्ट