रायपुर

गार्ड-रिकवरी एजेंट और छात्र पर हमला, बत्ते से मारा
04-Apr-2026 6:29 PM
गार्ड-रिकवरी एजेंट और छात्र पर हमला, बत्ते से मारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 अप्रैल। राजधानी में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट और विवाद की तीन घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में गार्ड, रिकवरी एजेंट और एक छात्र के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है। इसी कड़ी में खम्हारडीह इलाके में अमलतास कास्टल कचना में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम पिरदा निवासी जगतरण, जो बीआईउस सिक्युरिटी एजेंसी में गार्ड का काम करता है, ने बताया कि 2 अप्रैल की रात 8 बजे से 3 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक उसकी ड्यूटी थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह साथी गार्ड कृष्णा चांदे बिना रिलीवर आए ही जाने लगा। जिसे रोकने पर वह भडक़ गया। कृष्णा चांदे ने गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर जगतरण से हाथ-मुक्कों और डंडे से मारपीट की गई। जिससे उसे पीठ, बाएं कान में चोटें आईं। पीडि़त ने घटना की जानकारी एजेंसी और अन्य गार्डों को देने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इधर एक अन्य घटना में श्रीराम नगर फेस-01 निवासी अनंत, जो सौरभ इंटरप्राइजेस में रिकवरी का काम करता है, के साथ मारपीट की गई। अनंत ने बताया कि 2 अप्रैल की रात करीब 9.30 बजे वह कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रिकवरी के लिए गया था। जहां व्यक्ति के न मिलने पर वापस लौट गया। वापसी के दौरान रात करीब 10.10 बजे कचना ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति अचानक उसकी एक्टिवा के सामने आ गया। और दानों के बीच कहासुनी हो गई। इस बात से नाराज आरोपी ने गाली-गलौज कर हाथ-मुक्कों व लकड़ी के बट्टे से हमला कर दिया। हमले में अनंत को चोंट आई।

उधर पुरानी बस्ती इलाके में एक छात्र के साथ मारपीट हो गई। ग्राम रवेली निवासी 11वीं के छात्र आदि ने बताया कि 3 अप्रैल को दोपहर करीब 12.30 बजे वह अपनी बाइक से चंगोराभाठा जा रहा था। तभी भाठागांव शीतला चौक स्थित ईश्वरी होटल के पास उसकी बाइक का मिरर राह चलते व्यक्ति से टकरा गया। इस बात पर नाराज होकर योगेश सोनकर, लंबू सोनकर और जग्गा वर्मा ने आदी के साथ गाली-गलौज कर दी।


अन्य पोस्ट