रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अप्रैल। राजधानी के टिकरापारा और पुरानी बस्ती इलाके में चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है। इनमें अज्ञात चोर ने एक वर्कशॉप और किराना दुकान को निशाना बनाया। वहां से हजारों रुपए के सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
टिकरापारा चौरसिया कॉलोनी निवासी विजय चौरसिया ने बताया कि वह देवपुरी स्थित महक मेटल शॉप में स्टोर इंचार्ज हैं। 1 अप्रैल की रात 8 बजे वर्कशॉप में ताला लगाकर घर चला गया था। जो अगले दिन सुबह 10 बजे जब वापस आया, तो देखा कि वर्कशॉप में रखे दो कॉपर केबल और एक टूल्स बॉक्स गायब थे।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक अज्ञात युवक बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुसता और सामान चोरी कर ले जाता दिखाई दिया। विजय ने बताया कि इससे पहले भी 5 दिसंबर को इसी वर्कशॉप में कॉपर केबल की चोरी हो चुकी है। इस बार चोरी गए सामान की कीमत 25 हजार रुपए की है।
वहीं दूसरी घटना पुरानी इलाके के प्रोफेसर कॉलोनी की है। नरेंद्र ने बताया कि डबरीपारा कुशालपुर में किराना दुकान संचालित करता है। वह रोज की तरह 2 अप्रैल की रात 10.30 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। जो दूसरे दिन 3 अप्रैल की सुबह दुकान पहुंचा तो देखा कि शटर में लगा हुआ ताला टुटा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर देखने पर गल्ले में रखे 80 हजार रुपए नगद और करीब 500 रुपए के गुटखा-सिगरेट गायब थे। अज्ञात चोर ताला तोडक़र दुकान में घुसा और नगदी समेत सामान चोरी कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर उसने पुरानी बस्ती थाना जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 305ए 331- 2 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आोपी की तलाश की जा रही है।