रायपुर

पिंक पेट्रोल टीम ने आरोपी पकड़े, बिछड़े बच्चे को मां के सुपुर्द किया
04-Apr-2026 6:25 PM
पिंक पेट्रोल टीम ने आरोपी पकड़े, बिछड़े बच्चे को मां के सुपुर्द किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 अप्रैल। बीते 24 घंटे के दौरान दो पिंक पेट्रोलिंग यूनिट की टीमों की सक्रियता से मारपीट के आरोपी पकड़े गए और एक  बिछड़े बच्चे को मां के सुपुर्द किया।

मध्य जोन पुलिस की टीम मेकाहारा हॉस्पिटल के पास नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान हॉस्पिटल के सामने स्थित ऑटो स्टैंड के पास लगभग 2.5-3 वर्ष का एक बालक रोते हुए मिला। जो अपनी मां से बिछड़ गया था।

पिंक पेट्रोल टीम  आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। स्थानीय ऑटो चालकों ने बताया कि बच्चा काफी समय से रो रहा और अपनी मां को ढूंढ रहा है।

टीम ने मेकाहारा हॉस्पिटल चौकी एवं थाना मोहदापारा को अज्ञात बालक मिलने की सूचना दी। और  परिजनों की तलाश प्रारंभ की।

कुछ समय पश्चात बच्चे की मां अस्पताल से बाहर आई, जिसे जानकारी मिली कि उसका बच्चा पुलिस टीम के संरक्षण में सुरक्षित है। मां ने  बताया  कि वह बच्चे को बाहर छोडक़र अस्पताल में फिजियोथैरेपी के लिए पंजीयन कराने गई थी। जिसके दौरान विलंब होने से बच्चा परेशान होकर रोने लगा।

पुलिस टीम ने आवश्यक पूछताछ एवं आधार कार्ड के माध्यम से पहचान  उपरांत बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द किया।  मां ने पिंक पेट्रोल टीम का आभार व्यक्त किया।

इससे पहले शुक्रवार को  पश्चिम जोन अंतर्गत पिंक पेट्रोलिंग टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गंभीर मारपीट की घटना में हस्तक्षेप कर आरोपी को पकड़ा।

पिंक पेट्रोलिंग टीम की प्रभारी श्रीमती निरुपमा सिंह अपने हमराह स्टाफ किशन साहू, दीपशिखा प्रधान एवं खिलेश्वर टंडन के साथ नियमित पेट्रोलिंग पर थीं।  इस दौरान भाटागांव स्थित शीतला माता चौक के पास अत्यधिक भीड़ दिखाई देने पर टीम मौके का जायजा लिया। जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लडक़ा चोटिल अवस्था में मिला। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बाइक से जाते समय तीन युवकों ने  उससे विवाद कर मारपीट की।

टीम ने तत्काल एक आरोपी को मौके से पकड़ा। जबकि अन्य दो आरोपी भाग गए। पिंक पेट्रोल यूनिट ने प्रार्थी एवं आरोपी को थाना पुरानी बस्ती लाकर सुपुर्द किया।  जहां तत्काल बीएनएस की धारा 296,115(2), 351(2), 3(5) प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।थाना पुरानी बस्ती पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर दोनों को थाने ले आई।


अन्य पोस्ट