रायपुर

नई ट्रेन के लिए सर्वाधिक आवाजाही वाले शहरों का आंकलन किया जा रहा डीआरएम की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस
03-Apr-2026 7:33 PM
नई ट्रेन के लिए सर्वाधिक आवाजाही वाले शहरों का आंकलन किया जा रहा डीआरएम की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस

25- 26  शून्य दुर्घटना वर्ष रहा, उरकुरा तक जल्द ऑटो सिग्नलिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अप्रैल। मंडल रेल प्रबंधक रायपुर  दयानंद ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में वर्ष 25-26 के दौरान  उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने नए वित्त वर्ष के लिए नई योजनाओं,नई ट्रेनों की जानकारी नहीं दी।

  उन्होंने केवल इतना कहा कि  रायपुर से सर्वाधिक आवाजाही वाले शहरों के लिए नई ट्रेन चलाने  का आंकलन किया जा रहा है। इसमें यात्रियों की आवाजाही और भाड़ा राजस्व की गणना की जा रही है उसके आधार पर नई ट्रेन का प्रस्ताव भेजा जाएगा। यह सर्वे सोमवार तक पूरा कर लिया जाएगा।  उनके साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश  त्रिवेदी भी उपस्थित रहे ।

उन्होंने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में 03.87 प्रतिशत (लगभग 04 प्रतिशत) की वृद्धि हासिल की है और 46.44 मिलियन टन लदान कर 4983 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त किया हैं । वित्तीय वर्ष के लिए 46.33 मिलियन टन लदान का लक्ष्य दिया गया था। इसके साथ  रायपुर मंडल  देश के प्रमुख शीर्ष  मंडलों में 09 वें स्थान पर रहा हैं।

दयानंद ने बताया यात्री भाड़े के रूप में 26.6 मिलियन यात्रियों से 631.35करोड़ राजस्व प्राप्त किया। जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में  7.30त्न वृद्धि है । इस दौरान टिकट चेकिंग के 01 लाख 97 हज़ार 873 केस दर्ज किये जिनसे 11.13 करोड़ रुपये वसूले गए। पार्सल से 7.44 करोड़ रुपये आय अर्जित की है जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.06त्न की वृद्धि दर्शाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग ने 5663.65 करोड़ रुपये कुल आय अर्जित की है  जो पिछले वर्ष की तुलना में 03.67त्न अधिक है।

रायपुर डिवीजन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025 -26 अवधि के दौरान यात्री सुविधाओ में बढोत्तरी कुल 68 अनुबंध सफलतापूर्वक दिए गए, जिनमें से 23 नए अनुबंध हैं।वाणिज्य विभाग से यात्रियों ने यात्रा सहायतार्थ 3845 केस प्राप्त हुए। इनमें सेटिस्फेक्ट्री रेटिंग 318 केस में प्राप्त हुई।  रेल मंत्री के हाथों 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को शील्ड प्राप्त  हुई थी।

15 अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उरकुरा, भिलाई एवं भानुप्रतापपुर स्टेशनों का उद्घाटन किया गया। भिलाई नगर बन कर तैयार है। सरोना रेलवे स्टेशन तैयार होने वाला  है। उन्होंने बताया कि रायपुर से उरकुरा के बीच ऑटो सिग्नलिंग का काम अगले सप्ताहभर में पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह से रायपुर स्टेशन में 04 एस्केलेटर के बाद नया फुट ओवर ब्रिज बनाया जाना हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली लगभग 52 ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों पर स्थाई ठहराव दिया गया है। 2025- 2026 रायपुर मंडल का शून्य ट्रेन दुर्घटना वर्ष रहा।

डीआरएम ने बताया कि प्लान हेड 53 के तहत यात्री सविधाओ के 26 नए कार्य स्वीकृत कराये गए है ।  हथबंद एवं बैकुंठ स्टेशनों के मध्य 17.24 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन  को रेलवे बोर्ड की मंजूरी प्राप्त हो गई है। इसकी अनुमानित लागत लगभग 274 करोड़ है । बैकुंठ-उरकुरा खंड (26.40 किमी) के बीच चौथी रेल लाइन के निर्माण को रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है । इस  परियोजना की अनुमानित लागत 426.01 करोड़ है ।


अन्य पोस्ट