रायपुर

नितेश बत्रा हत्याकांड का खुलासा, युवती समेत 5 गिरफ्तार, एक फरार
03-Apr-2026 7:27 PM
 नितेश बत्रा हत्याकांड का खुलासा, युवती समेत 5 गिरफ्तार, एक फरार

मामला त्रिकोण प्रेम का

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अप्रैल। अभनपुर पुलिस आज शाम 4 बजे नितेश बत्रा हत्याकांड का खुलासा करेगी । इस हत्या में शामिल रहे 2 नाबालिग, 2 बालिग और 1  विवाहित युवती समेत 05  गिरफ्तार किए गए हैं। शदाणी दरबार आवासीय परिसर में रहने वाला नितेश पाकिस्तान का मूल निवासी था।  वह दरबार की पार्किंग में काम करता था।

पिछले पखवाड़े उसकी लाश अभनपुर इलाके के भरेंगाभाठा में जमीन के भीतर गड़ी हालत में मिली थी। उसका एक हाथ एक पैर दिखाई दे रहा था। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एफएसएल की टीम ने  निकाल कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान हाथ में टैटू से लिखे नाम से हुई थी। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण जमीन में गाड़े जाने से दम घुटने से होना बताया गया था। इसके  बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। इस जांच के दौरान पता चला कि नितेश की त्रिकोण प्रेम संबंध की वजह से जान ली गई। मामले का खुलासा एसपी ग्रामीण श्वेता सिन्हा ने शुक्रवार शाम मीडिया के सामने किया।

पुलिस के अनुसार श्याम सुंदर सोनी एवं सावित्री साहू के मध्य प्रेम संबंध था। 16 मार्च की रात श्याम सुंदर सोनी सावित्री साहू के घर माना गया था। जहां पूर्व से नितेश बत्रा खडा था और सावित्री साहू के घर की तरफ देख रहा था। जिसे श्याम सुंदर सोनी बोला तुम यहां क्यों आये हो सावित्री साहू ने उसे फोन करके बताया है कि तुम उसे रोज आकर परेशान करते हो, इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ। तब श्याम सुंदर सोनी ने उसके साथ मारपीट करते हुये पास पड़े बबूल के लकड़ी से उसके सिर में मारा उसी समय सावित्री साहू बाहर आयी और बोली की और मारो रोज आकर मुझे परेशान करता है। उसके बाद श्याम सुंदर सोनी दुकान में काम करने वाले अपने अन्य कर्मचारियों को आटो में लेकर आया। फिर सभी नितेश बत्रा के साथ मारपीट करने लगे तब सावित्री साहू बोली मरते दम तक मारो रोज आकर परेशान करता है। उसके बाद आरोपी/अपचारी नितेश बत्रा को ऑटो में बैठाये तथा उसके स्कूटी को चलाते हुए कमल विहार डुण्डा होते हुए, मुजगहन के आगे एक पुलिया के पास पहुंचकर स्कूटी को पुलिया के नीचे गिरा दिये तथा सभी ऑटों में बैठकर खोरपा होते हुए खट्टी, ढोढऱा के बीच तालाब के पास पहुंचकर उस लडक़े को ऑटों से बाहर उतारकर सभी लोग हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा गले में गमछा फंसा कर खींचकर पकड़े थे जिससे वह बेहोश हो गया। उसके बाद परसुलीडीह और भरेंगाभाठा के बीच मुरूम खदान में ले जाकर नितेश बत्रा को दफना दिये तथा फरार हो गये थे।

बताया गया है कि आरोपी श्याम सुंदर रायपुर में आलू प्याज का थोक व्यापार करता है। युवती शादीशुदा एक बच्चे की मां है। इस घटना के बाद  श्याम सुंदर और युवती इलाहाबाद फरार हुए । पुलिस ने कल प्रयागराज के एक होटल से दोनों को और यहां दो साथियों को हिरासत में लिया। एक अन्य आरोपी माइकल पुलिस गिरफ्त से बाहर है ।

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद युवक युवती भाग निकले और साथी यहां पुलिस जांच पर नजर रखे हुए थे। इस तरह से सभी 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस नितेश के पाकिस्तान से यहां आने, रहने के वैध अवैध कारणों की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

श्याम सुंदर सोनी पिता विनायक सोनी 21 वर्ष निवासी ग्राम माही थाना करछना प्रयागराज  (उ.प्र.)। हाल पता बोरियाकला थाना मुजगहन रायपुर। सुमित कोसले पिता यशवंत कोसले उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भरेंगाभट्टा थाना अभनपुर जिला रायपुर।  सावित्री साहू पिता दिनेश साहू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जमगला थाना लखनपुर जिला सरगुजा। हाल पता टेमरी एकता नगर थाना माना जिला रायपुर। दो नाबालिग।


अन्य पोस्ट