रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अप्रैल। चालान में जब्त ट्रैफिक थाने में खड़ी ट्रक चोरी कर ली गई थी। इसे चुराने वाले आरोपी ट्रक चालक डबलू कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है।
भनपुरी ट्रैफिक पुलिस ने यह ट्रक नंबर सीजी/07/ए जेड/5831 31 मार्च को नो-एंट्री में प्रवेश करने परजब्त कर थाना परिसर में खड़ा किया था। बताया गया है कि चालान की राशि जमा करने से बचने ट्रक चालक ने ही चोरी किया था।
आरोपी ट्रक चालक मूलत: बिहार का निवासी है। गुरुवार को सूचना प्राप्त हुई कि, कोई अज्ञात व्यक्ति यातायात थाना भनपुरी में खड़े किये हुए ट्रक चोरी कर फरार हो गया है। खमतराई पुलिस धारा 303(2) दर्ज कर तलाश कर रही थी। जांच के दौरान सी.सी.टी.व्ही. कैमरो के फुटेज में ट्रक के राजनांदगांव के रास्ते में जाता देखा गया था । इस पर रास्ते के थाने चौकी स्टाफ की मदद से आरोपी डब्लू कुमार यादव को डोंगरगांव राजनांदगांव से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने स्वयं को ट्रक का चालक और चालान की राशि भरने से बचने के लिये ट्रक चोरी कर भागना स्वीकार किया । पुलिस ने ट्रक बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी - डबलू कुमार यादव पिता कामदेव यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम हरना थाना जजा जिला जमुर बिहार।