रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 3 अप्रैल। हनुमान जयंती के अवसर पर नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गातापार स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में श्रृंगार कर चांदी का मुकुट एवं छत्र पहनाया गया तथा दिनभर महाप्रसाद का वितरण किया गया। कृषि मंडी के सामने धमतरी रोड स्थित मंदिर में भी सजावट कर भंडारे की व्यवस्था की गई।
रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिव हनुमान मंदिर में सजावट कर भंडारा आयोजित किया गया, जहां सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। बस स्टैंड के पास पीपल वृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में विशेष श्रृंगार कर प्रसाद वितरण किया गया।
तिराहे चौक स्थित हनुमान मंदिर में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। बड़े उरला चौक स्थित मंदिर में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजिम रोड स्थित हनुमान मंदिर में पूजन, हवन और महाप्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने मंदिरों में दर्शन कर प्रसाद अर्पित किया। इनमें इंद्र कुमार साहू, टिकेंद्र सिंह ठाकुर, भरत देवांगन, ईश्वर पटेल, फतीश साहू, नारायण सोनी सहित अन्य लोग शामिल रहे।