रायपुर

पते बदलकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाली महिला के खिलाफ धोखाधड़ी दर्ज
02-Apr-2026 6:07 PM
पते बदलकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाली महिला के खिलाफ धोखाधड़ी दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 अप्रैल। कोतवाली पुलिस ने अस्थाई और स्थाई पते बदलकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाली महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। यह मामला रजिस्ट्रार जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन कार्यालय नगर निगम के लिखित प्रमाण पर  दर्ज किया गया।

अख्तर अब्बाज 63  निवासी मकान नंबर टी-28 वार्ड नंबर 32 अवंति विहार कालोनी ने सोफिया खान 26 की शिकायत थाना तेलीबांधा एवं खम्हारडीह तथा सीएसपी सिविल लाईन को दी थी। इसकी जांच के बाद यह मामला दर्ज किया गया । इससे पहले सोफिया ने अख्तर के खिलाफ महिला थाना रायपुर  का अभियोग पत्र की प्रति प्राप्त होने एवं अभियोग पत्र में संलग्न  सोफिया खान का जन्म प्रमाण पत्र का अवलोकन किया । साथ ही इस कार्यालय के जन्म पंजीकरण रिकार्ड में प्रमाण पत्र का पंजीयन निगम कार्यालय मे दर्ज नहीं था ।एवं प्रमाण पत्र इस कार्यालय से जारी नहीं किया गया था । जन्मप्रमाण पत्र के फर्जी होने के संबंध में कार्यालय नगर  निगम रायपुर जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा से  16 मार्च के  माध्यम से  प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध में पत्राचार किया गया है। इस पर धारा 318(4), 337, 338, 340  बीएनएस 2023 का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार महिला का अपना नाम सोफिया खान पिता मो.रऊफ खान  जन्म तिथि-01-08-1999 बताती है। और महिला समय-समय पर अपना अस्थायी/स्थायी पता-   जगजीवन सूरजान, 32/34, क्लाथ मार्केट, पंडरी रायपुर ,एच.पी. पेट्रोल पंप, रायपुरा, पारंपरिक नगर, रायपुर,   डॉ भानुप्रताप सिंग, नर्सिंग होम, कटोरा तालाब, रायपुर,   ग्राम पतेरापाली (समरदहा) पो. मलदामाल, थाना सिंगोड़ा, तहसील सरायपाली, जिला महासमुंद,  पुष्पा अपार्टमेंट, डॉ भानुप्रताप स्ट्रीट, दुर्गा मंदिर रोड, कटोरा तालाब, रायपुर,  बताती है।


अन्य पोस्ट