रायपुर

छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में जीएसटी कलेक्शन गिरा
02-Apr-2026 6:05 PM
छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में जीएसटी कलेक्शन गिरा

देश भर में 8.2 प्रतिशत अधिक वसूली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 अप्रैल। केंद्रीय वित्त विभाग ने मार्च में जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े बुधवार को जारी किए। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश का नेट कलेक्शन बढक़र 2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो पिछले महीने के मुकाबले 8.2 प्रतिशत ज्यादा है। राज्यों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो कई राज्यों में जीएसटी कलेक्शन में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। इनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। वहीं कुछ राज्यों में गिरावट भी दर्ज की गई, जैसे जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश। वहीं, अगर ग्रॉस त्रस्ञ्ज कलेक्शन की बात करें तो मार्च में यह 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 8.8 प्रतिशत ज्यादा है। मार्च महीने में कुल 0.22 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो साल-दर-साल आधार पर 13.8 प्रतिशत ज्यादा है। रिफंड बढऩे के बावजूद सरकार की नेट कमाई मजबूत बनी हुई है, जो 1.78 लाख करोड़ रुपये रही। इससे यह भी संकेत मिलता है कि एक्सपोर्ट और कारोबार से जुड़े सेक्टर्स में गतिविधि तेज हुई है।


अन्य पोस्ट