रायपुर

नार्थ पुलिस ने 60 वारंटी अपराधियों की परेड ली
02-Apr-2026 6:03 PM
नार्थ पुलिस ने 60 वारंटी अपराधियों की परेड ली

14 कोर्ट में पेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 अप्रैल। राजधानी पुलिस ने  ’’ऑपरेशन कालचक्र’’ के नाम से गुरुवार तडक़े धरपकड़ अभियान चलाया। इस अभियान कार्यवाही में रायपुर नॉर्थ जोन पुलिस के  अधिकारी, टीआई, और जवान शामिल थे।इस दौरान     लम्बे समय से फरार चल रहे  आरोपी पकड़े गए।

थाना खमतराई, उरला, गुढिय़ारी, पण्डरी तथा खम्हारडीह में इन 60 आरोपियों को संबंधित थाना में हाजिर कर समझाईश दी गई थी।   लम्बे समय से फरार चल रहे थाना गुढिय़ारी से 05 स्थाई वारंट, थाना खम्हारडीह से 03 स्थाई वारंटी, थाना पण्डरी से 05 स्थाई वारंट तथा थाना उरला से 01 स्थाई वारंट कुल 14 स्थाई वारंटियों को न्यायालय में पेश किया गया है। 41 गिरफ्तारी वारंट  तथा 37 जमानती वारंट भी तामिल किया गया है। अपराधिक, शरारती एवं उपद्रवी तत्वों को हाजिर कर सख्त हिदायत दी गई है कि वे लोग किसी प्रकार का बदमाशी ना करें एवं अपराधों से दूर रहे अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जायेगी।


अन्य पोस्ट