रायपुर

दंतेश्वरी मंदिर में राम दरबार
02-Apr-2026 6:00 PM
दंतेश्वरी मंदिर में राम दरबार

रायपुर, 2 अप्रैल। पुरानी बस्ती खो-खो तालाब के किनारे स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मंदिर में विगत 25 वर्षों से कार्यरत रामायण मंडली के सदस्यों के द्वारा श्री राम, लक्ष्मण व हनुमान जी की प्रतिमा का स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना यज्ञ 29 मार्च से आज 2 अप्रैल तक निरंतर जारी रहा। दंतेश्वरी मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष पं विजय कुमार झा एवं सचिव जामवंत सिंह ठाकुर ने बताया है की मूर्ति स्थापना यज्ञ आचार्य डॉ पं आशुतोष झा ने कराया।  वहीं मुख्य यजमान के रूप में जवाहर साहू सपत्निक शामिल हुए। कार्यक्रम में मोहन सिंह ठाकुर,सुरेश ठाकुर,तीरथ लाल सेन, खोम लाल देवांगन,प्रदीप मिश्रा, राजू यादव बबलू यादव,  राजनाथ द्विवेदी सुरेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।


अन्य पोस्ट