रायपुर

खारून ब्रिज एक माह के लिए बंद, रायपुर-दुर्ग की आवाजाही बदले रूट से
01-Apr-2026 6:10 PM
खारून ब्रिज एक माह के लिए बंद, रायपुर-दुर्ग की आवाजाही बदले रूट से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अप्रैल। एनएचआई 1 अप्रैल  से  खारून नदी ब्रिज की मरम्मत करने जा रहा है। इस मरम्मत मे लगभग एक महीने का समय लगना संभावित है।।सके लिए एक माह बंद रहेगा। इस दौरान खारून ब्रिज पर ट्रैफिक वन वे रहेगा।  इससे बचने  परिवर्तित मार्ग का उपयोग करना होगा। 

 दुर्ग से रायपुर की ओर डायवर्सन प्लान -. रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय,पुलिस मुख्यालय,आरंग,अभनपुर, की ओर आने वाले वाहन चालक सेलूद --पाटन --अभनपुर-- मार्ग ।

 दुर्ग भिलाई रिसाली उतई से रायपुर आने वाले वाहन चालक सेलूद -फूंडा-जामगांव- मोतीपुर- अमलेश्वर- से रायपुर आने वाले मार्ग।  चरोदा कुमारी भिलाई 3 से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक सिरसा गेट-- मोतीपुर -अमलेश्वर -से रायपुर मार्ग ।

 कुम्हारी अहिरवार से रायपुर आने वाले वाहन चालक कुम्हारी -उरला -खमरिया-अमलेश्वर

मार्ग ।  कुम्हारी टोल से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक कुमारी टोल बाद चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग।  रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालक जैसे कार चालक एवं बाइक चालक चन्दनीडीह ग्राम से लेफ्ट होकर पुराना रपटा/ पुल का प्रयोग कर कुम्हारी टोल तक जा सकेंगे

रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले कार एवं मोटरसाइकिल भटगांव से अमलेश्वर मोतीपुर होकर दुर्ग /रायपुरा से अमलेश्वर मोतीपुर होकर भिलाई एवं दुर्ग जाने इस मार्ग का उपयोग करे! अपील : सभी वाहन चालकों से अपील है कि परिवर्तित मार्ग का अधिक से अधिक उपयोग करें, एवं आवश्यक कार्य जैसे एयरपोर्ट हॉस्पिटल रेलवे स्टेशन प्रतियोगी परीक्षाएं, अन्य परीक्षाएं आदि के लिए रायपुर आने वाले उक्त वाहन चालक रिपेयरिंग कार्य के दौरान अतिरिक्त समय लेकर रायपुर की तरफ आवाजाही कर सकते हैं।

 चन्दनीडीह से कुमारी टोल प्लाजा एवं कुम्हारी टोल प्लाजा के बाद से चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग पर ओवरटेक ना करें (इस सिंगल पुल /ब्रिज पर ही वन-वे यातायात संचालन होगा )


अन्य पोस्ट