रायपुर

प्राचार्य फेडरेशन के खान अध्यक्ष, ठाकुर सचिव
01-Apr-2026 6:05 PM
प्राचार्य फेडरेशन के खान अध्यक्ष, ठाकुर सचिव

रायपुर, 1 अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन की प्रांतीय आम सभा आयोजित की गई। इसमें एम.आर. खान को निर्विरोध फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया। आमसभा, कमल वर्मा प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के मुख्य आतिथ्य में हुई।प्रमुख संस्थापक सदस्य चमेली वर्मा ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।  श्री वर्मा ने श्री खान को बधाई देते हुए सभी प्राचार्यों को एकजुट करने  संगठनात्मक सुझाव भी दिए। आमसभा ने सर्वसम्मति से कमल वर्मा को संरक्षक मनोनीत किया। इनके सलाहकार अनुराग ओझा, सलाहकार  आर.पी. दास एवं श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव, सचिव  धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष के  श्रीमती चमेली वर्मा, उपाध्यक्ष  डॉ. श्रीमती भारती अग्रवाल, संयुक्त सचिव  आई.जे. विंद कार्यकारिणी  में  आर.के. पटेल, श्रीमती राजेश्वरी चंद्रा, श्रीमती स्वाति सिंह तिर्की एवं श्रीमती सरिता नासरे को मनोनीत किया गया।


अन्य पोस्ट