रायपुर

बारिश पूर्व दीक्षा नगर पानी टंकी का निर्माण कर लें
01-Apr-2026 6:04 PM
बारिश पूर्व दीक्षा नगर पानी टंकी का निर्माण कर लें

मूणत ने बुधवार को अपने क्षेत्र का दौरा किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अप्रैल। पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने बुधवार को अपने  क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने आर डी तिवारी स्कूल में नवीन भवन निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करवाने  के निर्देश दिए। यह कार्य लगभग 1 करोड 60 लाख रूपये की लागत से होना है। इसके बाद वे

महापौर मीनल चौबे के साथ ठक्कर बापा वार्ड दीक्षा नगर गुढियारी में जलागार निर्माण की प्रगति देखी।

कार्य को तत्काल तेजी से  करवाकर बारिश प्रारंभ होने के पूर्व योजना के तहत प्लिंथ लेवल तक कार्य पूर्ण करवाने निर्देशित किया। ताकि बारिश में कार्य ना रूके एवं कार्य स्थल पर जल भराव ना हो।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निरीक्षण के दौरान दीक्षा नगर गुढियारी जलागार निर्माण क्षेत्र में नगर  इस दौरान एमआईसी सदस्य पार्षदों के  साथ मुख्य अभियंता संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर,जोन कमिश्नर  अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता  द्रोणी कुमार पैकरा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी रहे।


अन्य पोस्ट