रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अप्रैल। दशोरा नागर समाज समिति, छत्तीसगढ़ ने श्री हाटकेश्वर जयंती समारोह सरोना में आयोजित किया । कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: भगवान श्री हाटकेश्वर महादेव के विधिवत अभिषेक एवं पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी (भोजन) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठजनों ने कहा कि समाज के उत्थान हेतु एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। और समाज के विकास एवं प्रगति के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। पदाधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि समाज का वास्तविक उत्थान स्वयं के प्रयासों, छोटे-छोटे सकारात्मक कदमों एवं सामूहिक भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर बनें, एक-दूसरे का सहयोग करें और शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं।