रायपुर

मार्च में हर दूसरे दिन एक किशोरी का अपहरण
31-Mar-2026 9:00 PM
मार्च में हर दूसरे दिन एक किशोरी का अपहरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 मार्च। राजधानी और उसके आसपास के थाना इलाकों में मार्च महीने में एक दर्जन से अधिक नाबालिगों को अपहरण हुआ है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शहर के आधा दर्जन से अधिक थानों में 16 नाबालिग बच्चियों के अपहरण के प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें अधिकांश बच्चियों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, इन मामलों में अज्ञात आरोपियों ने बच्चियों को बहला-फुसलाकर  प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले गए। कई मामलों में आरोपियों ने नाबालिगों को शादी का झांसा दिया। परिजनों ने लडक़ी के अचानक लापता होने पर संबंधित थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इनमें टिकरापारा, गुढिय़ारी, डीडी नगर, खमतराई, कबीर नगर, खम्हारडीह, विधानसभा और गोबरा नवापारा से सामने आई हैं।

हालांकि, पुलिस ने कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया है और नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने नाबालिगों के बयान दर्ज किए गए, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।अधिकांश मामलों में आरोपी परिचित या सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए लोग शामिल हैं। जो पहले किशारियों को सोशल मीडिया में माध्यम से दोस्ती कर जान पहचान बढ़ाकर विश्चास में ले लेते हैं। जिसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाते हैं।


अन्य पोस्ट