रायपुर
उत्कल शिरोमणि डॉ. मधुसूदन चौक में सीएम साय करेंगे माल्यार्पण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। रायपुर भारत देश के उडिय़ा प्रान्त को 1 अप्रैल 1936 में पृथक राज्य के रूप में मान्यता मिली। तब आज के छत्तीसगढ़ का एक बड़ा भू - भाग उड़ीसा से पृथक हो गया और ये उडिय़ा भाषी के लोग जिसमें विभिन्न जाति के लोगों का समावेश है, छत्तीसगढ़ में ही रह गए और
कल 1 अप्रैल को ओड़ीसा का 91 वा स्थापना दिवस लोकभवन में बड़े ही धूमधाम से गणमान्य अतिथियों के साथ मनाया जाएगा।सर्व उडिय़ा समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि और अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। इसके साकार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के समस्त मंत्रीगण नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत., रायपुर के सांसद विधायक, महापौर श्रीमती मिनल चौबे, पार्षद सहित छत्तीसगढ़ और ओड़ीसा के अतिथि उपस्थित रहेंगे।
यह कार्यक्रम उत्कल सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ के. के. भोई के सहयोग से होगा। जहां सांस्कृतिक दलों द्वारा उडिय़ा गीत. भजन, ओडिसी नृत्य, संबलपुरी नृत्य सहित कई प्रकार के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशालियों का राज्यपाल के हाथों सम्मान भी किया जाएगा।
मिश्रा ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में 18 जातियों के 35 लाख उडिय़ा भाषी के लोग निवास करते है। रायपुर में उत्कल दिवस मृनाने का शुरूवात 90 दशक से ही शुरू हो गई थी और छत्तीसगढ़ में पहली बार 1994 में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस मनाया गया।
वैसे तो छत्तीसगढ़ का कोई कोना नहीं जहां उत्कल समाज के लोग निवास नहीं करते हैं। इसके बावजूद सबसे ज्यादा जिन क्षेत्रों में इनकी आबादी सबसे ज्यादा है उनमें रायपुर, रायगढ़, जगदलपुर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सारंगढ़, सरायपाली, बसना, पिथौरा, खल्लारी, महासमुंद, गरियाबंद, भिलाई, दुर्ग के अलावा जशपुर, कुनकुरी, लैलूंगा, तनाखार, पुसौर, सरिया, बरमकेला, सरगुजा, बिलासपुर कोरबा, दुर्ग में अधिक निवासरत हैं।