रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मार्च। मध्यप्रदेश विधान सभा, भोपाल में आज से दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन शुरू हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ मप्र के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया। छत्तीसगढ़ से सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से मंत्री खुशवंत सिंह, सदस्य श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, श्रीमती भावना वोहरा, श्रीमती चातुरी नंद, श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, श्रीमती कविता प्राण लहरे बालेश्वर साहू, दीपेश साहू, ओंकार साहू, संदीप साहू, श्रीमती विद्यावती सिदार एवं सचिव विधानसभा दिनेश शर्मा हुए ने भाग लिया।
सम्मेलन का व्यापक विषय लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने हेतु युवा विधायकों की भूमिका एवं विकसित भारत 2047 - युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां हैं। जिन पर छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के 45 वर्ष से कम आयु के युवा विधायक विचार विमर्श करेंगे।