रायपुर
भाजपा का इतिहास संघर्षपूर्ण लेकिन गौरवशाली -बजाज
30-Mar-2026 8:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने कहा कि भाजपा आज दुनिया की नंबर 1 पार्टी यूं ही नहीं बन गई। धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टाड़ा में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर कहा कि 1951 से लेकर आज तक कार्यकर्ताओं के संघर्ष की लंबी गाथा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास संघर्षपूर्ण लेकिन गौरवशाली है। श्री बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार तेजी से देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है, अंत्योदय का प्रयास तेजी से हो रहा है। पूरी दुनिया भारत के विकास से चकित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे